लोहिया भवन, अलीगंज लखनऊ (0522) 232-2924

पंचायती राज विभाग

उत्तर प्रदेश सरकार

विधानसभा मूल्यांकन एवं अनुश्रवण

विधायी समितियों की कार्यप्रणाली का डिजिटल संग्रह

उत्तर प्रदेश विधान सभा

सदन के पंचायती राज विभाग के प्रश्‍नो की सूची

क्रम स. प्रश्‍न का प्रकार
सूचीबद्ध तिथि
विधायक का नाम
(आइटम नं.) - प्रश्‍न उत्तर
1 तान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्रीमती बिमला सिंह सोलंकी (184)
(15) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि प्रदेश में पंचायत चुनावों में भारी मात्रा में हो रहे धन बल के दुरूपयोग के कारण चुनावों की निष्‍पक्षता पर दुष्‍प्रभाव पड़ रहा है? यदि हां, तो क्‍या सरकार इस पर अंकुश लगाने हेतु कोई योजना बनायेगी? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी नहीं । पंचायत चुनाव में धन बल के दुरूपयोग की कोई सूचना/ शिकायत प्राप्‍त नहीं हुई है। प्रश्‍न नहीं उठता है। प्रदेश के किसी भी जनपद के जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) से पंचायत निर्वाचन में धन बल के दुरूपयोग के संबंध में कोई सूचना/शिकायत प्राप्‍त नहीं हुई है।


Print
2 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री जय प्रकाश निषाद (115)
(10) - विधान सभा के तृतीय सत्र 2014 के प्रथम शुक्रवार को उत्‍तरित अता0 प्रश्‍न संख्‍या-92 के उत्‍तर के क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि संदर्भ में शासनादेश सं0-2105/33-3-2014-100(21)/2014 दि0 2-9-2014 के द्वारा अन्‍त्‍येष्टि स्‍थलों के विकास हेतु विस्‍तृत दिशा निर्देशानुसार गठित चयन समिति के माध्‍यम से अन्‍त्‍येष्टि स्‍थलों की चयन प्रक्रिया आरम्‍भ कर दी गयी है? यदि हां, तो उसका प्रगति विवरण क्‍या है? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी हां । शासनादेश संख्‍या – 2105/33 –3 –2014 – 100(21)/ 2014 दि0 2–9 –2014 के निर्देशों के अनुसार वित्‍तीय वर्ष 2014 –15 में प्रदेश के समस्‍त 75 जनपदों में कुल 755 अत्‍येंष्टि स्‍थल चयनित किये गये जिसके सापेक्ष 583 अत्‍येंष्टि स्‍थलों का निर्माण पूर्ण हो गया है। इसी प्रकार वित्‍तीय वर्ष 2015–16 में कुल 755 अत्‍येष्टि स्‍थल चयनित किये गये जिसके सापेक्ष 155 अत्‍येष्टि स्‍थलों का निर्माण पूर्ण हो गया है। प्रश्‍न नहीं उठता ।


Print
3 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री जय प्रकाश निषाद (115)
(15) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि प्रदेश के ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के इस त्रिस्‍तरीय व्‍यवस्‍था को गति देने हेतु ग्राम पंचायतों की तर्ज पर क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायताें के अध्‍यक्षो का चुनाव कराने हेतु सरकार कोई नीति निर्धारित करेंगी? यदि हां, तो कब तक? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी नहीं। प्रश्नं नहीं उठता। संविधान के 73वें संशोधन के माध्यम से की गयी व्‍यवस्था के अनुसार (अनुच्छेद-243-ग), ग्राम स्तर पर अध्यक्ष (प्रधान) के निर्वाचन की रीति निर्धारित करने का अधिकार राज्य को दिया गया है और इस व्यवस्था के क्रम में राज्य में ग्राम प्रधान का प्रत्यक्ष निर्वाचन की रीति रखी गयी है। किन्तु मध्यवर्ती स्तर (क्षेत्र पंचायत) का जिला स्तर पर किसी पंचायत के अध्यक्ष के निर्वाचन के सम्ब‍न्ध में यह प्राविधान किया गया है कि क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायतों के अध्यक्ष, उस पंचायत के निर्वाचित सदस्यों द्वारा अपने में से चुना जायेगा। अत: क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायतों के अध्यक्षों का चुनाव, ग्राम पंचायत की तर्ज पर कराना सम्भव नहीं है।


Print
4 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री अली यूसुफ अली (35)
(17) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद सोनभद्र के विधान सभा क्षेत्र घोरावल के ग्राम मुसहा के सभी मार्ग कच्‍चे एवं क्षतिग्रस्‍त होने से नागरिको को आवागमन में असुविधा होती है? यदि हां, तो क्‍या सरकार उक्‍त ग्राम के मार्गो का डामरीकरण करायेगी? यदि हां, तो कब तक? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी हां । जी नहीं । प्रश्‍न नहीं उठता । पंचायतीराज विभाग में गांव के अन्‍दर मार्गों का डामरीकरण कराये जाने की कोई योजना नहीं है ।


Print
5 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री संजय प्रताप जायसवाल (358)
(18) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद बस्‍ती के रूधौली ब्‍लाक की ग्राम पंचायत पिपरा कला में जल निकासी की व्‍यवस्‍था न होने के कारण जलजमाव तथा जलजनित बीमारियों का भी खतरा बना रहता है? यदि हां, तो क्‍या सरकार ग्राम पंचायत पिपरा कला में जल निकासी की व्‍यवस्‍था करायेगी? यदि हां, तो कब तक? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी नहीं । प्रश्‍न नहीं उठता । प्रश्‍न नहीं उठता । प्रश्‍नगत ग्राम पंचायत में पूर्व से ही जलनिकासी की व्‍यवस्‍था है ।


Print
6 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री दलवीर सिंह (129)
(29) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद अलीगढ़ के ग्राम गभाना में जिला पंचायत के श्री लक्ष्‍मीराज इण्‍टर कालेज के सामने का मार्ग क्षतिग्रस्‍त हैं? यदि हां, तो क्‍या सरकार जनहित में इसकी मरम्‍मत करायेंगी? यदि हां, तो कब तक? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी हॉ। प्रश्नंगत मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव जिला पंचायत की आगामी बैठक में स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया जायेगा। प्रश्न नहीं उठता।


Print
7 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री दलवीर सिंह (129)
(30) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद अलीगढ़ के देवसैनी से रसूलपुर तक का एवं सोमना खैर हसनपुर मार्ग क्षतिग्रस्‍त हैं? यदि हां, तो क्‍या सरकार जनहित में इन मार्गों की मरम्‍मत करायेंगी? यदि हां, तो कब तक? यदि नहीं, तो क्‍यों?
देवसैनी से रसूलपुर तक एवं सोमना खैर हसनपुर मार्ग की मरम्‍मत का प्रस्‍ताव जिला पंचायत की आगामी बैठक में स्‍वीकृति हेतु प्रस्‍तुत किया जायेगा। प्रश्‍न नहीं उठता। प्रश्‍न नहीं उठता।


Print
8 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री मनीष असीजा (202)
(31) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद फिरोजाबाद तहसील सदर के ग्राम सभा की 42 एकड़ (200 बीघा) भूमि का आवंटन गौशाला के लिए किया गया था? यदि हां, तो क्‍या सरकार बतायेगी कि उक्‍त भूमि का उपयोग गौशाला के रूप में किया जा रहा है? यदि हां, तो इसके लिये दोषियों के विरूद्ध सरकार दण्‍डात्‍मक कार्यवाई करेगी? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी नहीं । प्रश्‍न नहीं उठता । प्रश्‍न नहीं उठता । प्रश्‍न में जनपद फिरोजाबाद तहसील सदर के किसी ग्राम सभा का उल्‍लेख नहीं है लेकिन प्रकरण ग्राम पंचायत सोफीपुर का प्रतीत होता है। सोफीपुर ग्राम सभा की भूमि के आवंटन के संबंध में कोई भी अभिलेख उपलब्‍ध नहीं है। सन 1366 फसली से 1368 फसली खतौनी में जगन्‍नाथ प्रसाद लहरी पु'त्र सियाराम मैनेजर गौशाला निवासी मौहल्‍ला दुली फिरोजाबाद अंकित प्रविष्टि संदिग्‍ध प्रतीत होती है, जिसके संबंध में धारा 33/39 एल0आर0 एक्‍ट में उप जिलाधिकारी न्‍यायालय में विचाराधीन है।


Print
9 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री जय प्रकाश निषाद (115)
(32) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद गोरखपुर के विधान सभा क्षेत्र चौरीचौरा के अन्‍तर्गत गोर्रा तथा राप्‍ती नदियों के किनारों पर शासनादेश संख्‍या-2105/33-3-2014-100(21)/2014, दि0 2.9.2014 के अन्‍तर्गत सरकार द्वारा अंत्‍येष्टि स्‍थलों के विकास हेतु विस्‍तृत दिशा निर्देश जारी हुआ है? यदि हां, तो उक्‍त का निर्माण कब तक कराया जायेगा? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी‚ नहीं । प्रश्‍न नहीं उठता । प्रश्‍न नहीं उठता ।


Print
10 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री बब्‍बन सिंह चौहान (180)
(40) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद चन्‍दौली के मुगलसराय विधान सभा क्षेत्र के अन्‍तर्गत ग्राम सभा दुलहीपुर (करवत मौजा) वि0ख0 नियामताबाद में एफ0सी0आई0 गेट से सुनील श्रीवास्‍तव के घर से होते हुए जगरनाथ राम के घर तक कच्‍चे मार्ग को बनवाने के संबंध में प्रार्थीगणों के प्रार्थना पत्र के साथ प्रश्‍नकर्ता का पत्र सं0-ग-5 एन 140574 दिं0 15.06.2015, जिलाधिकारी, जनपद चन्‍दौली को प्राप्‍त हुआ है? यदि हां, तो उक्‍त पत्र पर क्‍या कार्यवाही हुयी है? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी हां । जिलाधिकारी, चन्‍दौली द्वारा खण्‍ड विकास अधिकारी, नियामताबाद को प्रश्‍नगत कार्य पूर्ण कराने के लिये पत्र प्रेषित किया गया। खण्‍ड विकास अधिकारी, नियामताबाद द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रश्‍नगत कार्य ग्राम पंचायत के वर्ष 2015-16 की कार्य योजना में सम्मिलित नहीं है। प्रश्‍न नहीं उठता ।


Print
11 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री बब्‍बन सिंह चौहान (180)
(41) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे जनपद चन्‍दौली के मुगलसराय विधान सभा क्षेत्र के अन्‍तर्गत ग्राम सभा भरछा विकास खण्‍ड नियामताबाद में रमेश मौर्या के घर से अजय कुमार के घर तक अपूर्ण रास्‍ते को पूर्ण कराने विषयक प्रश्‍नकर्ता का पत्र सं0-ग-5एन0-140580, दिनांक 23.06.2015 जिलाधिकारी, जनपद चन्‍दौली को प्राप्‍त हुआ है? यदि हां, तो उक्‍त पत्र पर अब तक क्‍या कार्यवाही हुयी है? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी नहीं । प्रश्‍न नहीं उठता । प्रश्‍न नहीं उठता ।


Print
12 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री जय प्रकाश निषाद (115)
(42) - क्‍या पंचायती मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि प्रदेश में ग्राम पंचायतों द्वारा कराये जाने वाले कार्यों का आडिट प्रत्‍येक वित्‍तीय वर्ष में कराने की सरकार द्वारा व्‍यवस्‍था की गयी है? परन्‍तु बहुत से ग्राम पंचायतों का आडिट वित्‍तीय वर्ष 2010-11 तक पूर्ण नहीं है? यदि हां, तो क्‍या सरकार प्रत्‍येक वित्‍तीय वर्ष के अन्‍त में अनिवार्य रूप से आडिट कराने हेतु कोई प्रभावी कदम उठायेगी? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी हाँ‚ जी हाँ‚ जी हाँ‚ प्रश्‍न नहीं उठता।


Print
13 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री बब्‍बन सिंह चौहान (180)
(47) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद चन्‍दौली के मुगलसराय विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कटेशर वि0ख0 नियामताबाद को चक्रानुक्रम में ग्राम प्रधान पद को सुरक्षित करने के संबंध में प्रश्‍नकर्ता का पत्र सं0-ग-140480, दिं0 03.08.15 जिला पंचायत राज अधिकारी, जनपद चन्‍दौली को प्राप्‍त हुआ है? यदि हां, तो उक्‍त पत्र पर अब तक क्‍या कार्यवाही हुयी है? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी‚ हां। त्रिस्‍तरीय पंचायतों के सामान्‍य निर्वाचन 2015 हेतु शासनादेश संख्‍या –2559/ 33–3 –2015 –96–2015 टी0 सी0 दिनांक 16.09.2015 के द्वारा निर्गत शासनादेशानुसार निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ग्राम पंचायत के प्रधानों‚ ग्राम पंचायत सदस्‍यों के आरक्षण की अन्तिम सूची का प्रकाशन दिनांक 08.10.2015 को किया जा चुक‍ा है। मा0 श्री बब्‍बन सिंह चौहान‚ मा0 सदस्‍य विधान सभा‚ क्षेत्र –मुगलसराय का पत्र संख्‍या ग–140480 दिनांक 03.08.2015 मुगलसराय विधान सभा क्षेत्र के अन्‍तर्गत ग्राम पंचायत कटेसर को चक्रानुक्रम के क्रम में ग्राम प्रधान पद को सुरक्षित करने से सम्‍बन्धित पत्र प्राप्‍त हुआ । ग्राम सभा कटेसर में भी ग्राम प्रधान पद के आरक्षण पर कार्यवाही उपरोक्‍त शासनादेश के अनुसार सम्‍पन्‍न हो चुकी है। प्रश्‍न नहीं उठता।


Print
14 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री जय प्रकाश निषाद (115)
(51) - क्‍या ग्राम्‍य विकास मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि प्रदेश के प्रत्‍येक गांवों में अंतरिम सड़के बनाई जाने की सरकार की कोई नीति है? यदि हां, तो उसका विवरण क्‍या है? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी नहीं । प्रश्‍न नहीं उठता । केन्‍द्रीय वित्‍त आयोग एवं राज्‍य वित्‍त आयेाग से प्राप्‍त धनराशि के सापेक्ष ग्राम पंचायतें अपनी कार्ययोजना बनाकर गांव के अन्‍दर सड+क निर्माण कराने हेतु सक्षम हैं ।


Print
15 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री दीपक पटेल (132)
(84) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद चित्रकूट की तहसील राजापुर के ग्राम नांदिन कुर्मियान में सफाई कर्मी के न आने से गांव में भीषण गन्‍दगी व्‍याप्‍त है? यदि हां, तो क्‍या सरकार उक्‍त समस्‍या का निदान करेगी? यदि हां, तो कब तक? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी नहीं । प्रश्‍न नहीं उठता । प्रश्‍न नहीं उठता । जनपद चित्रकूट की तहसील राजापुर के ग्राम नांदिन कुर्मियान में दो सफाई कर्मी की नियमित तैनाती है। तात्‍कालिक रूप से सात अतिरिक्‍त सफाई कर्मियों को निकटवर्ती ग्रामों से सम्‍बद्व करके ग्राम नांदिन कुर्मियान में साफ-सफाई का कार्य किया गया है। ग्राम में गन्‍दगी व्‍याप्‍त नहीं है।


Print
16 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री संजय प्रताप जायसवाल (358)
(86) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि विधान सभा क्षेत्र रूधौली, जनपद बस्‍ती के ब्‍लाक रामनगर सल्‍टौआ गोपालपुर में क्रमश: बरगदवा, बहादुरपुर के बगियापार तथा लक्ष्‍मण पुर में दिये गये धन से वर्ष 2014-15 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाना था? यदि हां, तो क्‍या सरकार अवगत करायेगी कि धन मिलने के बाद भी सामुदायिक शौचालयों का निर्माण अब तक न कराने का क्‍या कारण है?
जी हॉ ग्राम पंचायत–बरगदवा‚ विकास खण्‍ड– रामनगर में सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु प्रस्‍तावित स्‍थल पर विवाद होने के कारण ग्राम पंचायत द्वारा सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु दी गयी धनराशि वापस कर दिया गया है। विकास खण्‍ड –सल्‍टौआ गोपालपुर के ग्राम पंचायत– लक्ष्‍मणपुर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है मात्र रंगाई पुताई अवशेष है । विकास खण्‍ड – बहादुरपुर के ग्राम पंचायत– बगियापार में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य लिंटर स्‍तर तक पूर्ण कर लिया गया है।


Print
17 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्रीमती बिमला सिंह सोलंकी (184)
(101) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद बुलन्‍दशहर के विकास खण्‍ड सिकन्‍द्राबाद के अन्‍तर्गत आने वाले गाॅव गागंरौल,शेरपुर मजरा गांगरौल,वैर अजय नगर सैदमपुर,कुटवाया तथा अनायतपुर गांवों में जिला पंचायत बुलन्‍दशहर द्वारा अगस्‍त 2015 के उपरान्‍त दिनांक 7.12.2015 तक कोई निर्माण कार्य कराया गया है? यदि हॉ,तो उनके टेण्‍डर जिला पंचायत द्वारा कब स्‍वीकृत किये गये तथा उनका प्रकाशन कब तथा किस समाचार पत्र में किया गया था?
ग्राम गांगरौल, शेरपुर, वैर, अजय नगर एवं कुटवाया में निर्माण कार्य कराया गया है। शेष ग्राम सैदमपुर एवं अनायतपुर में प्रश्नगत अवधि में कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। जिला पंचायत द्वारा उक्त ग्रामों के टेण्डर दिनांक 31.08.2015 को स्वीकृत किये गये थे। टेण्डरों का प्रकाशन दिनांक 23.08.0215 तथा 24.08.2015 को दैनिक समाचार पत्र- हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण एवं अमर उजाला में किया गया था।


Print
18 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
डा0 राधा मोहन दास अग्रवाल (274)
(107) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि प्रदेश में दिनांक 6 सितंबर, 2015 को ग्राम पंचायत सदस्‍य और ग्राम प्रधान के चुनाव स्‍थगित कर दिये गये थे? यदि हां, तो ऐसा किस कारण से किया गया?
जी नहीं। प्रश्‍न नहीं उठता।


Print
19 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री सुरेश कुमार खन्‍ना (389)
(108) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि प्रदेश में पंचायत चुनाव में अ‍भ्‍यर्थियों की न्‍यूनतम शैक्षिक योग्‍यता को अनिवार्य करने पर क्‍या सरकार विचार करेगी? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी नहीं । पंचायतों से संबंधित भारतीय संविधान के भाग-9 एवं उ0प्र0 पंचायती राज अधिनियम में इसका कोई प्राविधान नहीं है।


Print
20 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री सुरेश राणा (391)
(120) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद शामली सहित सम्‍पूर्ण प्रदेश में जिला पंचायत के नाम पर प्रमुख मार्गों पर किसानों, व्‍यापारियों से अवैध वसूली की सरकार को जानकारी है? यदि हां, तो क्‍या सरकार इसे रोकने हेतु कोई कार्य योजना बना रही है? यदि हां, तो उसका विवरण क्‍या है? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी हॉ। प्रश्‍न नहीं उठता। प्रश्‍न नहीं उठता। प्रश्‍न नहीं उठता।


Print
21 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री काली चरन सुमन (78)
(125) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद आगरा के ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम महल ग्राम पंचायत लखनपुर विकास खण्‍ड विचपुरी के अन्‍तर्गत आम रास्‍ते पर जल भराव रहने के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है? यदि हां, तो क्‍या सरकार उक्‍त रास्‍ते का इण्‍टर लाकिंग या सी0सी0 रोड निर्माण कार्य करायेगी? यदि हां, तो कब तक? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी नहीं । प्रश्‍न नहीं उठता । प्रश्‍न नहीं उठता । प्रश्‍नगत रास्‍ते पर जल भराव को सफाई कर्मियों की टीम गठित कर निकलवा दिया गया है।


Print
22 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री सिनोद कुमार शाक्‍य (दीपू) (373)
(132) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद बांदा के ब्‍लाक-महुआ के ग्राम रीगा में चन्‍द्रपाल के घर के सामने एवं ग्राम दतौरा, पो0-बेर्रांव, तहसील-बबेरू स्थित रामेश्‍वर प्रसाद जगबन्‍धु के घरों के सामने से रोड के अन्‍त तक अंधेरा रहता है जिससे आमजन को आवागमन में असुविधा होती है? यदि हां, तो क्‍या सरकार उक्‍त स्‍थानों पर सोलर लाइट लगवायेगी? यदि हां, तो कब तक? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी नहीं । प्रश्‍न नहीं उठता । प्रश्‍न नहीं उठता । पंचायती राज विभाग द्वारा सोलर लाइट लगवाने की कोई योजना नहीं है। जनपद बांदा ग्राम पंचायत दतौरा पो0 बेर्राव तहसील बबेरू स्थित रामेश्‍वर प्रसाद जगबन्‍धु के घरों के सामने से रोड तक विद्युत संयोजन के 04 खम्‍भे लगे हैं। उक्‍त मार्ग में प्रकाश व्‍यवस्‍था हेतु सभी खम्‍भों में बल्‍ब लगे हुए हैं।


Print
23 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री बब्‍बन सिंह चौहान (180)
(133) - क्‍या पंचायती राज मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद चन्‍दौली के मुगलसराय विधान सभा क्षेत्र में ग्राम प्रधान के चुनाव दि0 28.11.2015 का मतदान कराकर लौट रहे पोलिंग पार्टी सं0 149 सुरेन्‍द्र प्रताप त्‍यागी पुत्र श्री राम मूरत राम (प्रेरक प्राथमिक विद्यालय कुढ़ कला वि0ख0-नियामताबाद चन्‍दौली) की सड़क दुर्घटना में मृत्‍यु हो गयी थी, के सम्‍बन्‍ध में प्रार्थी के परिवार के साथ उदासीनता एवं संवेदनहीनता के सम्‍बन्‍ध में प्रार्थी के पिता के प्रार्थना पत्र के साथ प्रश्‍नकर्ता का पत्र दिनांक 16.12.2015 सं0 ख5एन.321925 जिलाधिकारी जनपद चन्‍दौली को प्राप्‍त हुआ है? यदि हां, तो उक्‍त पत्र पर अब तक क्‍या कार्यवाही की गयी है? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी हां । श्री सुरेन्‍द्र प्रताप त्‍यागी की सड़क दुर्घटना में मृत्‍यु होने की प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना कोतवाली चन्‍दौली पर अपराध संख्‍या 0446 दिनांक 29.11.2015 के अंतर्गत पंजीक़त कराया गया है तथा श्री त्‍यागी का पोस्‍टमार्टम पं0 कमला पति त्रिपाठी जिला संयुक्‍त चिकित्‍सालय चन्‍दौली में कराया गया। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में मृत्‍यु का कारण मोटर दुर्घटना से सिर तथा शरीर के अन्‍य अंगों में भंयकर चोट लगना बताया गया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय), चन्‍दौली की संस्‍तुति के आधार पर स्‍व0 श्री सुरेन्‍द्र प्रताप त्‍यागी के आश्रित को राज्‍य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 के पत्र दिनांक 27-1-2016 द्वारा रूपया 10,00,000.00 (दस लाख रूपये मात्र) की अनुग्रह राशि का आवंटन कर दिया गया है । प्रश्‍न नहीं उठता ।


Print
24 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री गजेन्‍द्र सिंह (89)
(135) - क्‍या लोक निर्माण मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद बुलन्‍दशहर में अनूपशहर वि0स0क्षे0 के ग्राम औरगपुर मोहन उर्फ (गोड़या) ब्‍लाक लखावटी जो कि शिवाली भिरौली सम्‍पर्क मार्ग पर जुड़ता है काफी जर्जर है? यदि हां, तो उसको बनवाये जाने की सरकार की कोई योजना है? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी हॉ। प्रश्न गत मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव जिला पंचायत बोर्ड की आगामी बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत किया जायेगा। प्रश्न नहीं उठता।


Print
25 अतान्तरित
2/12/2016 12:00:00 AM
श्री बब्‍बन सिंह चौहान (180)
(136) - क्‍या लोक निर्माण मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद-चन्‍दौली के मुगलसराय विधान सभा क्षेत्र के अन्‍तर्गत जी0टी0 रोड महाबलपुर से जल निगम पानी की टंकी तक का मार्ग सम्‍पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्‍त हो गया है, जिससे जनता को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता हेै? यदि हां, तो क्‍या सरकार उक्‍त मार्ग को बनवायेगी? यदि हां, तो कब तक? यदि नहीं, तो क्‍यों?
जी हां। जी नहीं । प्रश्‍न नहीं उठता। प्रश्‍नगत कार्य ग्राम पंचायत की कार्य योजना (वर्ष 2015-16) में सम्मिलित नहीं है।


Print
;